Showing posts with label records. Show all posts
Showing posts with label records. Show all posts

mahendra singh dhoni | Retirement | wife | Girlfriend | Daughter

 

महेंद्र सिंह धोनी हुए Retire 

mahendra-singh-dhoni-retirement-girl-friend-age-wife-daughter-awadrs-records

अगर आप Cricket पसंद करते हैं, तो यकीनन आप महेंद्र सिंह धोनी के Fan होंगे। और आपको शायद ये जानकर एक सदमा लगे की, अब से आप कभी महेंद्र सिंह धोनी यानि माही को कभी International Cricket खेलते नहीं देख सकेंगे। देश की आज़ादी के दिन 15 अगस्त 2020 को शाम माही ने ख़ुद अपने Retirement की सूचना दी, पहले उन्होने BCCI को इसकी सूचना दे। उसके बाद उन्होने अपने Instagram से अपने प्रशंसकों  को इसकी सूचना दी, आइये देख लेते हैं माही की ज़िंदगी के कुछ जाने अनजाने किस्से।

 

महेंद्र सिंह धोनी (माही)

 
mahendra-singh-dhoni-retirement-girl-friend-age-wife-daughter-awadrs-records

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई सन 1981 के दिन बिहार (अब झारखंड) के रांची में हुआ था। उनके पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम श्रीमती देवकी देवी है, महेंद्र सिंह धोनी का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के लमगड़ा का रहने वाला है। उनके पिता नौकरी के सिलसिले में रांची आए ,और यहीं बस गए। वो रांची के Mecon में एक छोटे से कर्मचारी के तौर पर काम किया करते थे। और उनकी माता जी घर और बच्चों को संभाला करती थीं, धोनी के एक भाई और एक बहन भी हैं धोनी दोनों से छोटे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की पढ़ाई लिखाई जवाहर विद्या मंदिर श्यामली (JVM Shaymli Ranchi) से की, धोनी को शुरुवात से Cricket का शौक नहीं था। उनकी रुचि Badminton और Football में थी दोनों खेलों में माही ने अपने School के तरफ से खेला और ज़िले और Club level तक खेलने गए, धोनी Football टीम में Goalkeeper के तौर पर खेला करते थे। एक बार उनके Coach ने उनको Cricket खेलने के लिए भेजा, जहां उनको Wicketkeeper के तौर पर खेलना था। वहाँ भी उन्होने जो प्रदर्शन किया वो काफी प्रभावित करने वाला था, रांची के कमांडो क्लब ने उन्हे अपने यहाँ खेलने के लिए आमंत्रित किया। और वो वहाँ 1995 से 1998 तक विकेटकीपर रहे धोनी ने जब अपनी 10 वीं की परीक्षा के बाद Cricket को ध्यान से खेलना शुरू किया। सन 1998 में वीनू मांकड़ ट्राफी Under Sixteen चैम्पियनशिप में चुने गए और ज़बरदस्त प्रदर्शन किया वहाँ उन्होने।

 

 

माही और साक्षी

 

mahendra-singh-dhoni-retirement-girl-friend-age-wife-daughter-awadrs-records

माही ने अपने बचपन की दोस्त साक्षी से 4 जुलाई सन 2010 को शादी कर ली, उनकी शादी में Cricket और Bollywood से जुड़े बहुत सारे जाने माने लोगों ने शिरकत की थी। सन 2015 में फिर महि और साक्षी को एक प्यारी सी बेटी हुई, जिसका नाम उन्होने जीवा रखा। जीवा भी पाने पिता की तरह काफी लोकप्रिय हैं Social Media मे।

 

माही के सम्मान और पुरुस्कार

 

mahendra-singh-dhoni-retirement-girl-friend-age-wife-daughter-awadrs-records

सन 2007 – राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Puraskaar)

सन 2009 – पद्म श्री (Padmshri)

सन 2018 – पद्म भूषण (Padma Bhushan)

सन 2011 – भारतीय सेना लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक

 




Biography of Jaun Elia | jaun elia love | jaun elia wife | jaun elia poetry

मैं जो हूँ जौन एलिया हूँ जनाब   मेरा बेहद लिहाज कीजिएगा कौन थे जौन   जौन एलिया जिसने न सिर्फ शायरी लिखी बल्कि उस शायरी का एक एक शेर जी कर ...