Showing posts with label Blogging. Show all posts
Showing posts with label Blogging. Show all posts

housewives ghar baithe kaise kamaye

Money earning ideas for housewives in hindi 

housewives-ghar-baithe-kaise-kamaye


एक ज़माना था, जब लोग औरतों को घर की चारदीवारी में बंद रखते थे। उनके लिए जैसे घर के बाहर कोई दुनियाँ नहीं होती थी। मगर फिर धीरे धीरे समय बदला और आज ऐसा समय आ गया है की, हर क्षेत्र में आपको औरतों की मौजूदगी नज़र आएगी। मगर आज भी कुछ ऐसी औरतें होती हैं जो अकसर शादी हो जाने के बाद घर परिवार और बच्चों के देखभाल के लिए अपनी काम काजी ज़िंदगी से दूर हो जाती हैं। मगर उनमें कुछ करने की उम्मीद रहती है, वो भी चाहतीं हैं की, वो भी कुछ काम करें और अपने परिवार की तरक्की में हाथ बटाए, उनके लिए हैं कुछ तरीके (money earning ideas for housewives) जिन से वो अपने घर में बैठ कर अपनी सुविधा अनुसार काम कर सकती हैं, और पैसे भी काम सकती हैं।

 

Youtube videos

housewives-ghar-baithe-kaise-kamaye


जैसा की आप जानती हैं की, आजकल videos कितनी देखी जाती हैं। आपने भी कई बार youtube पर किसी dish की विडियो देखकर उसको अपने घर में बनाया होगा, और उस विडियो को Like किया होगा दोस्तो के साथ share किया होगा और उस channel को Subscribe किया होगा बस यही Model है, youtube का। 

            आप भी इस तरह youtube पर अपना कोई chennal बना सकतीं हैं, और उससे आप पैसे कमा सकतीं हैं, ज़रूरी नहीं की आप भी अपने youtube channel पर किसी dish की recipy share करें। आप अपने हिसाब से कुछ भी कर सकतीं है, अपने chennal पर जैसे को हो सकता है आपको किसी विषय की अच्छी जानकारी हो तो आप उस विषय के बारे में अपने chennal पर बात कर सकती है, या हो सकता है आपको कविता (Poems) लिखने का शौक हो आप अपनी कवितायें अपने chennal पर share कर सकतीं है। ऐसा नहीं की आपने आज कोई channel बनाया youtube पर और कल से आपको पैसे मिलने लगेंगे उसमें ज़रा समय लगता है, आपको channel कैसे बनाना है उसके लिए मैंने ये विडियो डाला है, जिसको आप देख कर समझ सकतीं है की ,कैसे youtube channel बनाया जाता है और कैसे उस से पैसे कमाए जाते हैं।


Video Courtesy - Ishan Monitor (youtube)

 

Online Book Publish/ Blogging 

housewives-ghar-baithe-kaise-kamaye


ऐसा भी हो सकता है की, आपको किताबें पढ़ने का शौक हो और साथ ही साथ आप लिख भी लेती हैं। मगर कभी आपने इस बारे में सोचा नहीं या हो सकता है, आपने ये सोचा होगा की लिख के क्या फ़ायदा अगर ये कहीं छपे ही नहीं। तो आपके लिए ऐसे बहुत से Platform आज Online उपलब्ध है, जो आपकी किताब online ही Publish कर देती हैं, और आपको उसके बदले में पैसे मिलते हैं। उन सब में सबसे बड़ा नाम है Amazon की kindle जहां वो आपकी E-Book Publish करते हैं। आप अपना blog भी तैयार कर सकती हैं जहां आपके Article पर विज्ञापन आते हैं और आपको उसके बदले मे पैसे मिलते हैं, तो जगाइए अपने अंदर की लेखिका को और दिखाइए दुनियाँ को अपने कलम की ताकत।

 

Catering Services

housewives-ghar-baithe-kaise-kamaye


आपको खाना बनाने का शौक है, और आपके परिवार के सदस्य और आपके रिश्तेदार आपके खाने की तारीफ करते नहीं थकते। आप मन ही मन खुश होती हैं, अपनी इस कला से तो अगर आप चाहती हैं की, आपको घर बैठे आपकी इस कला से कुछ पैसे कमाने का मौका मिल जाए तो आप Catering का काम कर सकतीं हैं।ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो अपने घर से बाहर होते हैं, यानि दूसरे शहर में होते हैं कोई पढ़ाई के सिलसिले में तो कोई काम काज के सिलसिले में। और उन्हे चाहिए होता है, घर में बना खाना उन सबको तलाश होती है। एक अच्छी Catering Service की आप उनको उनके पसंद के हिसाब से खाना बना के दें उसके बदले में वो आपको पैसे देंगे। शुरुवाती दिनों में आप ये काम अकेले कर सकतीं है, उसके बाद जब आपका काम बढ़ जाए तो किसी और ज़रूरतमंद को आप अपने काम में हाथ बताने के लिए नौकरी पर रख सकती हैं। देखिये आपके शौक ने क्या क्या सवाल हल कर दिये, एक तो आपको काम मिल गया घर बैठे दूसरे आपने किसी ऐसे इंसान की मदद की जो घर का खाना ढूंढ रहा था, अंजान शहर में और आपने किसी को रोजगार भी दे दिया।

 

Hand Made Craft


housewives-ghar-baithe-kaise-kamaye


ऐसी बहुत सी औरतें होती हैं, जिन्हे अलग अलग कामों में महारत हासिल होती है। जैसे किसी को सिलाई कढ़ाई का शौक होता है, किसी को painting का शौक होता है, किसी को कुछ शौक होता है। और वो उस शौक को पूरा करने के लिए कुह न कुछ अपने और अपने शौक के हिसाब से करती भी रहतीं हैं, और ऐसे भी लोग होते हैं, जो  Hand Made Craft के शौकीन होते हैं, वो चाहते हैं की उनके घर में किसी सजावट की चीज़ हो तो वो हो हाथों से बनी हुई हो, वो उसकी तलाश कभी Online करते हैं, या कभी की दुकान में जाकर पता करते हैं। अगर आप इस तरह की किसी चीज़ को बना सकती हैं, तो आप Amazon के साथ काम कर सकती हैं। जहां ऑनलाइन आपके सामान की बिक्री होगी और आपको उसके पैसे मिलेंगे। या फिर आप अपने शहर के किसी दुकान से संपर्क कर सकतीं है, आप उन्हे उनकी ज़रूरत और  मांग के हिसाब से सामान बना कर दें, और वो उसके बदले में आपको पैसे देंगे। ये है शौक को रोजगार में बदलने का सही तरीका।

 

 

Wedding Planner

housewives-ghar-baithe-kaise-kamaye


आजकल के दौर में शादियों मे होने वाली झंझटों से लोग बहुत घबराते हैं, क्योंकि आजकल किसी के पास समय नहीं की वो पहले के समय जैसे शादि कर सके। सबके पास समय की कमी है, और आप तो जानती हैं शादियों मे कितनी रस्में होती है। उसमें कितना समय लगता है, और क्या क्या इंतेजाम करना पड़ता है। लोगों की इन्ही सब परेशानियों का हल करते हैं, Wedding Planner ये भी आप कर सकतीं हैं।


Beauty Parlor

 

housewives-ghar-baithe-kaise-kamaye

आप को अगर Fashion का शौक है, आप खुद को सजाने और सवारने का तरीका आता है, तो आप इस Filed में भी खुद को कामयाब कर सकती हैं। आप अपना Beauty Parlor चला सकतीं हैं, जहां आप महिलाओं की उनके हिसाब और उनकी ज़रूरत के हिसाब से तैयार कर सकतीं है। जैसे उनके बालों की देखभाल उनका Skin Care आदि आपको इस काम के लिए बस थोड़ी Training की ज़रूरत होगी, उसके बाद आप थोड़ी सी लागत से इस काम को शुरू कर सकतीं हैं।

 

Day Care Centre

 

housewives-ghar-baithe-kaise-kamaye


ऐसे बहुत से Parents होते हैं, जो Husband- Wife दोनों काम करने के लिए घर से बाहर जाते हैं। उनके पीछे रह जाते हैं, उनके बच्चे जिनकी उनको देखभाल करनी होती है। इस काम के लिए उन्हे तलाश होती है अपने घर के आसपास एक अच्छे से Day Care Centre की,  जहां आप उनके बच्चों का सुबह से लेकर शाम तक खयाल रखेंगी, जिसके बदले आप उन Parents को अपनी fees charge करेंगी। इस तरह उनकी समस्या का भी समाधान हो जाएगा, और आपकी आमदनी भी हो जाएगी।


 

आजकल के इस दौर में एक आदमी की कमाई से कुछ नहीं हो सकता आपको भी उनके साथ आना होगा और उनका हाथ बटाना होगा तभी आपका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेगा आप अपने बच्चों को एक अच्छी ज़िंदगी और अच्छी शिक्षा दे सकेंगे अगर आप भी चाहती हैं एक सुनहरा भविष्य तो आज से अपने शौक को एक कदम और बढ़ा कर उसको अपने रोजगार में बदल दीजिये आपके भविष्य के लिए शुभकामनाए...

lockdown men ghar par kya karen


लॉकडाउन में घर पर बैठे बैठे कर सकते हैं ये सब काम


lockdown-men-ghar-par-kya-karen


कोरोना महामारी के इस काल में हर एक अपने अपने घरों में बैठा हुआ है, क्या बच्चे क्या जवान क्या बुजुर्ग जब तक कोई बहुत ज़रूरी काम नहीं है । लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं,  कुछ दिन सबने अपने अपने शौक के हिसाब से काम किए। जैसे किसी ने खाना बनाया किसी ने पेंटिंग की किसी ने कोई कविता लिखी मगर अब लगभग वो सारे काम भी हो गए। अब लोग घरों में बैठे बैठे थक गए हैं, तो आइए जान लेते हैं की इस लॉकडाउन में हम और क्या क्या कर सकते हैं। जिससे की हमारा समय भी कटे और कुछ काम भी हो जाए।


घर बैठे पैसे कमाए (Earn from home)


lockdown-men-ghar-par-kya-karen


ऐसे बहुत से काम हैं जो आप घर बैठे कर सकते हैं, और उस से कुछ पैसे भी कमाए जा सकते हैं, मगर आप ये सोचे की ये तुरंत हो जाए तो ये ज़रा मुश्किल है। आपकी धेर्य की बहुत ज़रूरत पड़ेगी आइए जान लेते हैं, आप घर बैठे कैसे पैसे कमा सकते हैं।

1        यूट्यूब पर विडियो अपलोड कर के (Youtube )
2        ब्लॉग लिखकर (Blogging)
3        ऑनलाइन ट्यूशन (Online Tuition)
4        फ्रीलान्सिंग (Freelancing)
5        कुओरा (Quora)
6        सोशल साइट (Social Sites)


 यूट्यूब पर विडियो अपलोड कर के (Earn from Youtube videos) – अगर आप के अंदर कोई भी हुनर है, जिसे आप दुनियाँ को दिखाना चाहते हैं। उससे कुछ पैसे भी कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे सही Platform है, youtube आप यहाँ विडियो बनाए अपने चेनल को Monetize करे, जिससे आप घर बैठे अपने शौक को पूरा करते समय पैसे भी कमा सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए आप ये विडियो देख सकते हैं।
Video Courtesy - Ishan Moniter (youtube)

ब्लॉग लिखकर (Blogging)  ऐसे बहुत से विषय होते हैं, जिन्हे लोग online search करते हैं। जिसके जवाब उन्हे मिलते हैं google या अन्य किसी search engine पर ये ही जवाब जो होते हैं उन्हे Blog Post कहते हैं। इन्हे जो लोग लिखते हैं, उन्हे Blogger कहा जाता है। ये भी एक तरीका है बहुत अच्छा जिससे आप अपने घर पर बैठे कर सकते हैं। और उस से पैसे कमा सकते हैं, आपको चाहिए बस एक विषय की पूरी जानकारी और google adsence की मान्यता आपके blog के लिए।


Video Courtesy - Web beast (youtube)

ऑनलाइन ट्यूशन (Online Tuition) – कोरोना की वजह से सब कुछ बंद है, बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर इसका बहुत बुरा असर पड रहा है, माँ बाप इसको लेकर हर घर मे चिंतित हैं, जिसका एक अच्छा उपाय आप बन सकते हैं अगर आपको किसी विषय में महारत हासिल है, और आप बच्चों की पढ़ा सकते हैं। तो आप अपने घर से बैठे ऑनलाइन बच्चों की पढ़ा सकते हैं। जिससे आपकी आमदनी हो जाएगी और बच्चों की पढ़ाई की समस्या भी दूर हो जाएगी।

फ्रीलान्सिंग (Freelancing) – फ्रीलान्सिंग एक बहुत बड़ा Platform है, जिसमे हर किसी के लिए कुछ न कुछ संभावनाएं होती है, इसमें आपको न किसी ऑफिस में जाना है न कोई आपका boss होगा न आपको किसी समय के अनुसार काम करना है। आपको करना है, अपनी सहूलियत के हिसाब से काम ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हे अपने office ये अपनी ज़रूरत के हिसाब से अलग अलग तरह की लोगों की सेवाओं की ज़रूरत पड़ती है।जिसके लिए वो कोई नियमित कर्मचारी नहीं रखना चाहते तो वो freelancing sites का सहारा लेते हैं, जहां उनको उनकी ज़रूरत के हिसाब से काम करने वाले लोग मिल जाते हैं। और वो उनको भुगतान करके अपनी ज़रूरत पूरी कर लेते हैं, ऐसे काम में आप data Entry, Content Writing, Short Stories, Article Writing logo Designing आदि बहुत से काम से आप पैसे कमा सकते हैं।


कुओरा (Quora) – कुओरा एक साइट है, जहां कुछ लोग सवाल करते हैं। और कुछ लोग उन सवालों के जवाब देते हैं। सवाल करने वालों को भी पैसे मिलते हैं, और जवाब देने वालों को भी पैसे मिलते हैं। मगर ये सवाल और जवाब ऐसे होने चाहिए जो अब तक किसी ने न पूछे हों, न किसी ने उनका जवाब दिया हो ये भी एक बेहतरीन उपाय हैं। घर बैठे पैसे कमाने का। इस विडियो की मदद से आप और अच्छे से समझ सकते हैं।


Video Courtesy - My Smart Support (youtube) 

सोशल साइट (Social Sites) – आप ऐसे बहुत से अपने दोस्त रिश्तेदार को जाने होंगे, जो हमेशा हाथ में अपना Mobile लिए हुए। Facebook, Instagram Youtube जैसे Social Sites पर व्यस्त रहते हैं, और दूसरों के डाले videos या content को देख देख कर अपना बहुमूल्य समय बर्बाद करते हैं। मगर उन्हे नहीं पता अपनी इस आदत से वो पैसे भी कमा सकते हैं, इसमें बस आपको चाहिए अच्छी fan following जो आपको पैसे भी कमा के देगी।


अपने घर को दे नई पहचान (Home Decoration)

लॉकडाउन की वजह से आप अपने घरों मैं हैं, आप के सोने और उठने का कोई समय नहीं रहा, जब मन किया सो गए जब मन किया आप उठ गए। ऐसा बहुत सा समय आप देखते होंगे की, आपके पास कोई काम नहीं तो ऐसे में आप देखिये की आपके घर में ऐसी बहुत सारी चीज़ें हैं, जिसको आप नया रूप दे सकते है, जैसे घर के पर्दे,पंखे,पैर दान घर में बेवजह पड़े हुए सामानों को बाहर निकालना ऐसी कोई जगह जहां पानी रुका हुआ है या रुक सकता है।

बागबानी (Gardening) – आप अपने घरों में बैठे हुए अब थक चुके हैं, आपकी सारी Creativity बस खाने और सोने में व्यर्थ हो रही है। तो आप को चाहिए की, आप अपने बगीचे में जाएँ और वहाँ साफ सफाई करें इस मौसम में कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं। कौन सी सब्जियाँ बोई जा सकती है, इसका पता लगाकर आप अपने खाली समय का सदुपयोग कर सकते हैं.


Develop Skillsअभी आपके पास पर्याप्त समय है, जिसमें आप नई नई चीजों को सीख सकते हैं। जिससे आपके व्यक्तित्व मे निखार आ सकता है। और आप और भी बेहतर बनकर समाज और दुनियाँ के सामने आ सकते हैं। आप अभी उन भाषाओं को सीख सकते है। जो आपको नहीं आती जैसे English,Spanish, French, आदि।

वजन पर दे ध्यान (Wight Management) – आप अभी घर पर हैं, और ये मौका है आपके पास अपने बढ़ते वजन को थाम लेने का। आप घर पर योगा कर सकते हैं, साथ साथ आप Diat Control कर सकते हैं। अपना जिससे आपका वजन न बढ़ जाए। इनदिनों और आप जब घर से बाहर निकले तो आपको लोग देखकर पहचान ना सके।

परिवार को दें समय (Spend Quality Time with Family) - अभी आपके पास सुनहरा मौका है, जब आप अपने घर वालों के साथ पूरा समय बिता सकते हैं, आप अपने पिता माता भाई बहन पत्नी अपने बेटे बेटी के साथ वो सब कर सकते हैं। जिसके बारे मे आप बस सोचा करते थे की, काश कभी समय मिलता तो मैं उनके साथ ये सब कर सकता तो इस समय का भरपूर फायदा उठाये।




Biography of Jaun Elia | jaun elia love | jaun elia wife | jaun elia poetry

मैं जो हूँ जौन एलिया हूँ जनाब   मेरा बेहद लिहाज कीजिएगा कौन थे जौन   जौन एलिया जिसने न सिर्फ शायरी लिखी बल्कि उस शायरी का एक एक शेर जी कर ...