Showing posts with label vishwa jansankhya diwas par nibandh. Show all posts
Showing posts with label vishwa jansankhya diwas par nibandh. Show all posts

World population day| kab se manaya ja raha hai| world population| world population day theme



11 July World Population Day विश्व जनसंख्या दिवस 

world-population-day-kab-se-manaya-ja-raha-hai-world-population-world-population-day-theme


दुनियाँ में एक समस्या ऐसी है जिससे सारे देश जूझ रहे हैं, वो है जनसंख्या की समस्या मानव जाती के लिए. जो संसाधन चाहिए वो हैं प्राकृतिक संसाधन और जैसा की सबको पता है की, प्राकृतिक संसाधन जो भी हैं वो सीमित है. और हम इनका दोहन सदियों से करते आ रहे हैं, इनमें मुख्यतः जल संसाधन, खनिज संसाधन अगर जनसंख्या को नियंत्रित न किया गया। तो एक दिन ये संसाधन खत्म हो जायेंगे, और इनका विकल्प अभी हमारे पास कुछ नहीं है। इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए 11 जुलाई के दिन हर वर्ष World Population Day मनाया जाता है, ताकि इस समस्या के निदान पर एक विमर्श किया जा सके, और समाज को इसके दुष्प्रभाओं से अवगत करवाया जा सके. अलग अलग जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लिंग समानता, गरीबी और मानव अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाता है.


World Population Day कब से मनाया जा रहा है


world-population-day-kab-se-manaya-ja-raha-hai-world-population-world-population-day-theme


दुनियाँ में जनसंख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है, ये आज से नहीं हमेशा से होता आ रहा है। मगर जब से संसाधनों में कमी महसूस की जाने लगी है, तब से इसके दुस्ष्प्रभावों पर भी बातें होने लगी है। इसी के मद्देनजर United Nation Development Program (UNDP) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने 11 जुलाई 1989 के दिन से हर साल World Population Day मनाने की बात कही ताकि, हर देश अपने अपने स्तर पर जनसंख्या पर नियंत्रण करने की योजना बनाए और उसपर अमल करे.


World Population कितनी है विश्व की जनसंख्या


world-population-day-kab-se-manaya-ja-raha-hai-world-population-world-population-day-theme


World Population Meter के हिसाब से हमारे विश्व की जनसंख्या 7,659,375,091 है, जो लगातार हर सेकंड के साथ बढ़ती जा रही है.


10 ऐसे देश जिनमें जनसंख्या एक विकराल रूप ले चुकी है


1. China                       1,394,015,977  
2. India                        1,326,093,247  
3. United States             332,639,102  
4. Indonesia                   267,026,366  
5. Pakistan                     233,500,636  
6. Nigeria                       214,028,302
7. Brazil                          211,715,973
8. Bangladesh               162,650,853
9. Russia                       141,722,205
10. Mexico                    128,649,565

 

भारत में जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण


भारत में बहुत तेज़ी से जनसंख्या का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से बहुत सारी परेशानियाँ पैदा हो रही है। जैसे बेरोजगारी, भूखमरी, कुपोषण और अज्ञानता भारत में जनसंख्या की इस बाढ़ के कई कारण है.

1.  बाल विवाह Child Marriage- भारत में आज भी अंधविश्वास और कुरीतियों का अंत नहीं हो सका है, उनमें से एक कुरीति है, बाल विवाह माँ बाप अपने बच्चों की शादियाँ बहुत कम उम्र में कर देते हैं। जिसके पीछे उनके अपने तर्क होते हैं, जिसकी वजह से वो कम उम्र के दंपति जल्दी गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर लेते हैं, और जल्दी ही उन्हे पहली संतान हो जाती है क्योंकि, उम्र कम होती है अभी दंपति की तो वो कई बच्चों के माता पिता बन जाते हैं.

2.  लड़के की चाह – कई बार ये भी देखा गया है की, किसी किसी दंपति को 7 से 8 लड़कियां होती हैं। और उनसे पूछने से ये पता चलता है की, लड़के की चाह में उन्होने इतनी लड़कियां पैदा कर ली।

3.  अशिक्षा – जनसंख्या विस्फोट में एक कारण अशिक्षा का भी है, लोग छोटे छोटे गाँव में ये सोचते हैं की, जितनी ज़्यादा संताने होंगी उतनी ज़्यादा उनकी आम्दानी होगी। इस लालच में वो कई कई बच्चे पैदा कर लेते हैं.

4.   जानकारी का अभाव – आजकल बाज़ार में जनसंख्या को नियंत्रित करने के कई सारे उपाय हैं, मगर अभी भी लोगों को उसके बारे में जानकारी नहीं है। जैसे कोंडोम,महिला कोंडोम, कॉपर टी, गर्भ निरोधक गोलियां और महिला एवं पुरुष नसबंदी इसका प्रचार प्रसार सरकारों द्वारा जैसा करना चाहिए वैसा होता नहीं.

 
7 सालों में चीन से ज़्यादा होगी भारत की आबादी


संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट कहती है की, सन 2050 तक सारी दुनियाँ की आबादी लगभग 9.7 अरब हो जाएगी, और जिस रफ्तार से भारत की आबड़ी बढ़ रही है। वो अगले 7 सालों में चीन से कहीं ज़्यादा हो जाएगी और भारत विश्व का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश हो जाएगा।

दोगुनी हो जाएगी इन देशों की आबादी

world-population-day-kab-se-manaya-ja-raha-hai-world-population-world-population-day-theme


संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका की जनसंख्या सान 2050 तक दुगुनी हो जाएगी, यहाँ लगभग 99% आबादी बढ़ जाएगी इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है की इन देशों की आबादी ज़्यादा नहीं बढ़ेगी जैसे आस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड को छोड़कर ओसीनिया (56%), नॉर्दन अफ्रीका और वेस्टर्न एशिया (46%), आस्ट्रेलिया /न्यूजीलैंड (28%), सेंट्रल व साउदर्न एशिया (25%), लेटिन अमेरिका और कैरिबियन (18%), ईस्टर्न व साउथ ईस्टर्न एशिया (3%) और यूरोप और नार्दन अमेरिका (2%) शामिल हैं।

World Population Day theme 2020


इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 2020 पर यूएनएफपीए का लक्ष्य महामारी के दौरान यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और कमजोरियों के लिए महिलाओं की और लड़कियों की जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।







  

Biography of Jaun Elia | jaun elia love | jaun elia wife | jaun elia poetry

मैं जो हूँ जौन एलिया हूँ जनाब   मेरा बेहद लिहाज कीजिएगा कौन थे जौन   जौन एलिया जिसने न सिर्फ शायरी लिखी बल्कि उस शायरी का एक एक शेर जी कर ...